Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 11 at 11.53.06 AM

गाजीपुर:पुलिस चौकी के बगल से ताला तोड़ बाईक ले गये दुस्साहसी चोर

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज पुलिस चौकी के ठीक बगल मे से लंका मार्ग पर दुस्साहसी चोरो ने ताला तोड़ घर के अंदर मौजूद बाईक गायब कर दिया. घटना सीसीटीवी मे भी कैद हुई है बावजूद इसके चौकी की पुलिस सरगर्मी की बजाय बेशर्मी से तमाशबीन बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार विशेश्वरगंज इलाके मे हाइवे पर स्थित शिव मंदिर के ठीक बगल मे आटो पार्ट की दुकान करने वाले दुकानदार का निजी मकान भी है जिसमे वह सपरिवार रहता है . बुधवार की रात जब परिवार रात मे सोया था हौसला बुलंद चोरों ने घर को निशाना बनाया.

सडक पर मौजूद दुकान के बगल मे मौजूद रास्ते की गैलरी का ताला तोड़ अंदर से ग्राहक की अर्धनिर्मित बाईक निकाल ले कर निकल गये. वारदात दुकान के अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरो मे रिकॉर्ड हुई है. घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय पुलिस चौकी के साथ कोतवाली थाने के साथ आनलाइन भी दर्ज कराया है लेकिन तीन दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.

शहर के तकरीबन सभी इलाकों से आये दिन बाइक चोरियों के साथ चोरी की वारदातों की तादाद तेजी से बढती जा रही है. जवकि कोतवाली पुलिस की ओर से सकारात्मक पहल करने के बजाय मामलो को टकराने का प्रयास किया जा रहा है. ठंढ के साथ चोरों की शहर मे बढती सक्रियता से लोगों मे भय व दहशत का माहौल है.

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *