Breaking News

मिर्जापुर – गोला सहुवाईन में सड़क व नाली निर्माण जल्द – गुलाब मौर्य

अहरौरा/मीरजापुर चेयरमैन गुलाब मौर्य ने कहा कि जल्द ही गोला सहुवाईन को नगरपालिका द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से तीन महीने के भीतर बजट पास करके जोड़ दिया जायेगा। गोला के अधिपति समाज के जिम्मेदार है और जनता के हितार्थ प्रयासरत रहा करते थे। इनके साथ मिल बैठकर गोला सहुवाईन के विकास की रूपरेखा तय किया जा चुका है।साव परिवार के मुखिया शुभेन्द्र जायसवाल प्रबंधक जय हिंद विद्या मंदिर इण्टर कालेज व आनंद गुप्त के विषयक चर्चा करते हुए नगर चेयरमैन ने कहा कि अहरौरा का सबसे सम्मानित परिवार भी गोला सहुवाईन का आधुनिक तकनीक से विकास कराना चाहते हैं जिसमें नगर पालिका का सहयोग अपेक्षित था। अब जल्द ही सार्वजनिक रास्तों को नाली और आर सी सी से जोड़ जायेगा। प्रकाश की उच्च तकनीक से निर्मित व्यवस्था से जोड़ा जायेगा और बरसात में जलजमाव के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायेगा।
इस समाचार की जानकारी होते ही आनंद गुप्त और शुभेन्द्र जायसवाल के साथ ही साथ नगर चेयरमैन गुलाब मौर्य के प्रति गोला सहुवाईन के रहवासी व दुकानदार कृतध्नता जाहिर कर रहे हैं लेकिन अभी काम बाकी है।
रिपोर्ट हरिकिशन अग्रहरि l

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *