Breaking News

मीरजापुर-बाईक सवार डिवाइर से टकराया, हालत गंभीर

ibn 24X7 news चुनार – मीरजापुर  हरिकिशन अग्रहरी की कलम से

लिखनियांदरी से तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार अनूप पटेल पुत्र ओमप्रकाश सिंह उम्र 29 वर्ष अपने घर अहरौरा नया पोखरा को लौट रहा था। ज्यों ही वह अहरौरा लिखनियांदरी मोड़ पर पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही चार चक्का वाहन से खुद को बचाने के चक्कर में तिराहे पर बने डिवाइर से जा टकराया। डिवाइडर से टकराने के बाद वह मोटरसाइकिल से उछल पड़ा और वहाँ पानी निकासी के लिए बने तीन फिट गड्डे में समा गया। सौ नम्बर पुलिस घटनास्थल पर रूटीन के दौरान वहां पहुंची, एक्सीडेंटल बाईक को देखी मगर घायल का अता पता न लगा मगर पास पास पहुंचने पर गड्ढे में समाया घायल अनूप दिख गया। पिकनिक मना कर लौट रहे दो बाइक सवारों की सहायता से पुलिस ने उसे बाहर निकाला और सी एच सी अहरौरा लायें जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए घायल को वाराणसी ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *