Breaking News

मीरजापुर : वाराणसी मिर्ज़ापुर मार्ग पर हुआ हादशा

वाराणसी मिर्ज़ापुर मार्ग पर हुआ हादशा
29 सितम्बर 2018 मीरजापुर – नरायनपुर अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी मीरजापुर मुख्य मार्ग पर दर्रा हटिया गांव के सामने शुक्रवार को देर शाम ट्रक व डीसीएम ट्रक मे आमने सामने हुई जोरदार टक्कर मे डीसीएम चालक की मौत व ट्रक चालक घायल हो गया|डीसीएम मालिक चालक के छुट्टी लेने पर स्वयं डीसीएम चला रहा था |
घटना के विषय मे बताया जाता है कि सनद कुमार दूबे 35 वर्ष पुत्र उमाशंकर दूबे ग्राम तिलठी थाना चिल्ह निवासी वाराणसी से सिमेन्ट लादकर घर जा रहा था |ट्रक डगमगपुर से गिट्टी लादकर देवरिया जा रहा था | दोनो वाहनो का भीषण टक्कर दर्रा हटिया गांव के सामने हो गया जिसमे डीसीएम चला रहे मालिक सनद कुमार दूबे की मौके पर ही दर्दनॉक मौत हो गई |गिट्टी लदा ट्रक का चालक अशोक यादव 50 वर्ष पुत्र रामेश्वर यादव घायल हो गया | उसने बताया किघटना के पूर्व ट्रक का अगला टायर ब्रस्ट हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई |
भीषण टक्कर के चलते दोनो वाहनो के कई टायर ब्रस्ट हो गये |टक्कर के बाद डीसीएम कबाड़ मे बदल गई |
पिता उमाशंकर दूबे के बी पी जी कालेज मीरजापुर मे कर्मचारी है |मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है |वर्तमान मे तिलठी ग्राम से क्षेत्र पंचायत सदस्य है |स्वयं की सिमेन्ट एजेन्सी (दुकान )के लिए डीसीएम चालक के छुट्टी लेने पर स्वयं सनद कुमार दूबे चला रहे थे |घटना की जानकारी होते ही परिजन देर रात मे ही पुलिस चौकी नरायनपुर पहुँच गये थे | एकलौते पुत्र की दर्दनॉक मौत पर मर्माहत परीजनो मे मातम छा गया |नरायनपुर चौकी प्रभारी ओमकार सिह शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया | दोनो वाहनो व ट्रक चालक को कब्जे मे ले लिया है |

रिपोर्ट सुजीत कुमार ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *