Breaking News

जल शक्ति मिशन एवं क्षेत्र में जल संबंधित समस्या को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात की

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

भाजपा जिलाध्यक्ष राव ने की भाजपा पदाधिकारियो से सेवा और समर्पण अभियान के कार्यो की जानकारी प्रदान की

जालोर :– भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। सेवा ही समर्पण अभियान के तहत संपूर्ण जालौर जिले में किए गए सेवा कार्यो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया तथा मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में सेवा ही समर्पण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसकी विस्तृत व्याख्या प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत की।


गरीब कल्याण योजना पर भी वार्ता की –
सेवा और समर्पण के अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान जिसमें गरीबों को अतिरिक्त 5 किलो अनाज मुफ्त प्रदान की जाने वाली योजना के तहत पूरे जिले में भाजपा विधायकों द्वारा एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा इस योजना का गरीबों के लिए बढ़-चढ़कर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने को लेकर जन जागरूकता तथा अन्य कार्य किए जा रहे हैं। एवं अन्य सहयोग प्रदान किये जा रहे है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में मुलाकात कर जिले में जल शक्ति मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की तथा साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर अवगत करवाया।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वन्नेसिंह सिंह गोहिल, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित , भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमराज देसाई किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

डमी वॉलंटियर्स को भेज चेक पॉइंट्स का किया जाएगा निरक्षण:लोकसभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार …