Breaking News
815dad02 fdd2 426c 98f1 ae0312eab1d9

मवई अयोध्या – शक्ति कलश एवं अखंड दीप का हुआ भव्य स्वागत सत्कार

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS815dad02 fdd2 426c 98f1 ae0312eab1d9

अयोध्या – कन्या कौशल अभियान के अंतर्गत दिसंबर 2023 जनपद सुल्तानपुर में गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एक विशाल शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।

उक्त कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शांतिकुंज से लाए गए शक्ति कलश और अखंड दीप का आगमन दिनांक 14 मई 2023 दिन रविवार को जनपद अयोध्या में प्रवेश हो गया है जनपद में शक्ति कलश और अखंड दीप प्रवेश होने पर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

आज दिनांक 16 मई 2023 प्रातः 11:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर भेलसर चौराहा पर शक्ति कलश और अखंड दीप का आगमन हुआ।
रुदौली क्षेत्र के गायत्री परिजनो ने मिलकर स्वागत सत्कार एवं आरती करके गायत्री परिवार टोली का उत्साहवर्धन पुष्प वर्षा माल्यार्पण जलपान बृजेंद्र सिंह के प्रबंधन एवं श्रवण कुमार के व्यवस्थापन में किया गया।

इस अवसर पर मातादीन उर्फ दातादीन गुप्ता सूरज पांडेय मनीराम गुप्ता विक्रमा सिंह घनश्याम गुप्ता पंकज गुप्ता कमलेश कुमार मिश्र नानक प्रसाद चौरसिया श्रीआंश सिंह हंसराज नारायण यज्ञसैनी आकाश शर्मा विष्णु सिंह संगीता सिंह मोनी चौरसिया विभा चौरसिया किस्मता लोधी निर्मला यादव रज कला लोधी कमला देवी गुप्ता ऊषा देवी गुप्ता आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *