Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 17 at 21.57.22

अब फरीदाबाद की सड़के जगमगाएंगी तिरंगे से:केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली है तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बड़खल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है। बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है।

WhatsApp Image 2023 05 17 at 21.57.22

जब आप इस रोड पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बड़खल चौक से बाईपास रोड तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड का नाम भी तिरंगा रोड रखा गया है। लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का आज शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सड़कों को आदरणीय मोदी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल,लड़कियों के स्कूल और कॉलेज,स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है।

 

सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बड़खल झील का पुनर्निर्माण,नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा,अजय बैंसला,डॉ कौशल बाटला,दीपक मेहता,नवीन कुमार गर्ग,सत नारायण गर्ग,सुंदर माहौर, विनोद भाटी,परविंदर मल्होत्रा,हाजी वकिल,राजू ठाकुर,बिजेंद्र बाल्मिकी,प्रवीन चंदीला,सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *