Breaking News
ee5e303a 5bd6 4940 b98d 87911ac2d79e

बिग ब्रेकिंग: योगी राज मे बाहुबली माफिया डान मोख्तार अंसारी को संजीवनी हुए दोषमुक्त

 

टीम आईबीएन न्यूजee5e303a 5bd6 4940 b98d 87911ac2d79e

गाजीपुर । मुख्तार अंसारी पर हत्या के प्रयास के मामले में गाजीपुर की एमपी एमएलए ने बरी कर दिया है, फैसला सुनाते वक्त मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा मंडल कारागार से गाजीपुर की कोर्ट में मौजूद रहे। बता दें मुख्तार अंसारी पर मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज 307 के मामले में 17 मई को कोर्ट ने फैसले सुनाते हुए दोष मुक्त कर दिया है।

इस मामले में मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने कहा कि 2005 से मुख्तार अंसारी जेल में निरूद्ध है और यह मुकदमा 2007 में अमीर हसन नाम के व्यक्ति ने सोनू यादव के ऊपर लगाया था जिसमें बाद में मुख्तार अंसारी को 120 बी के तहत आरोपी बनाया गया था इस मामले में मुख्तार अंसारी को आज कोर्ट ने बरी करते हुए दोषमुक्त करार दिया है।

जिस दौरान यह फैसला सुनाया जा रहा था उस वक्त मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट रूम में मौजूद थे और उन्होंने फैसला सुनने के बाद खामोशी अख्तियार कर रखी थी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *