Breaking News

मवई अयोध्या – दशरथ कैकेई संवाद, राम वन गमन,केवट राम संवाद की हुई प्रस्तुति

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

04c724df 4d88 48d8 a3c6 f5a1f12a244e

अयोध्या – रुदौली के ग्राम सभा सरैठा में आयोजित 10 दिवसीय रामलीला की कल छठवें दिवस की लीला की प्रस्तुति की गई।जिसमें राजा दशरथ और कैकेई का संवाद दिखाया गया जिसमें राजा दशरथ से कैकेई ने अपने दो वरदान मांगे एक भगवान राम को वनवास व दूसरा भरत को राज गद्दी।उसको लेकर दशरथ व्याकुल हो गए।

उन्होंने रानी कैकेई से इसके बदले कोई दूसरा वर मांगने का अनुरोध किया।रानी कोपभवन चली गई उसके बाद भगवान राम ने सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ पितृ और मातृ धर्म का पालन करते हुए वन की ओर रवाना हुए रास्ते में गंगा घाट पार करते वक्त केवट से उनकी मुलाकात हुई केवट राम संवाद हुआ।

लोग इस लीला को देखकर काफी भावुक हुए तथा मौजूद सभी प्रत्यक्षदर्शियों ने कमेटी के समस्त कलाकारों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार व प्रधान प्रतिनिधि बनगांवा जितेंद्र यादव का वरिष्ठ पत्रकार व आदर्श श्री राम लीला समिति सरैठा नितेश सिंह ने स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *