Breaking News
71589c14 9c21 4f90 8e67 5e0f6d713654

बीसीएमओ ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– एक निजी अस्पताल में मरीज एवन कवर को इमरजेंसी में बी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता होने पर डॉ.दिनेश जाम्भाणी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी भीनमाल को मरुधरा ब्लड सेंटर के कार्मिक ने कॉल करके रक्तदान के लिए निवेदन किया।71589c14 9c21 4f90 8e67 5e0f6d713654

डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने अपने व्यस्त दिनचर्या के बावजूद तुरंत ब्लड बैंक पहुँचकर अपना अमूल्य रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। डॉ. जाम्भाणी हमेशा से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करवाने के साथ साथ आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते है।

इस पुनीत कार्य के लिए ब्लड बैंक प्रभारी रविशंकर दवे, संजीव माथुर, अकरम अली, डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. मेदाराम चौधरी, रणछोड , विश्वास शर्मा, शेखर स्वामी, केशरीमल बिश्नोई ने डॉक्टर दिनेश का आभार प्रकट किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *