Breaking News
d139b99b 1d56 4546 a758 6f637423857e

मवई अयोध्या – डा. असना नकवी ने स्त्री रोग से संबंधित दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा M R C O G उत्तीर्ण कर बढ़ाया रुदौली का मान

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSd139b99b 1d56 4546 a758 6f637423857e

अयोध्या – डा. असना नकवी ने हाल ही में स्त्री रोग से संबंधित दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा M R C O G उत्तीर्ण की है जिसकी उपाधि कल शाम को लंदन में प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिभागी मौजूद थे।

रुदौली के डा0 निहाल रजा के बेटे डॉक्टर वासिफ रजा की पत्नी डॉ0 डा. असना नकवी एमएस में बीएचयू की टापर रही हैं।एमआरसीओजी यानी यूनाइटेड किगडम के रायल कालेज आफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट का सदस्य होना किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए बहुत गौरव की बात होती है।

इस परीक्षा में शामिल होना और उसे उत्तीर्ण करना बहुत गौरव की बात है।इसे शीर्ष-श्रेणी योग्यता मानक के रूप में मान्यता प्राप्त है।जिस डॉक्टर के पास एमआरसीओजी की डिग्री होती है उसे बहुत विश्वसनीय माना जाता है।जिस अस्पताल में इस डिग्री वाले डॉक्टर होते हैं।

उनकी साख भी काफी बढ़ जाती है।
एमआरसीओजी डाक्टर चिकित्सा शिक्षा में अग्रणी हैं और अमेरिका,ब्रिटेन,यूरोप,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर,न्यूजीलैंड,भारत और मध्य पूर्व सहित दुनिया भर में मान्यता के साथ एक सम्मानित अंतरराष्ट्रीय संकाय के रूप में जाने जाते हैं।
यह विशिष्टता और महान गौरव का प्रतीक है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *