Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 09 at 7.53.39 PM

मवई अयोध्या – भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सरल माध्यम – निर्मल शर्मा

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 01 09 at 7.53.39 PM

अयोध्या –  भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों में गरीबों का हक बिचौलिये खाते थे।आज पूरे सम्मान के साथ गरीबों को उनका हक मिल रहा है।

उक्त विचार भाजपा नेता तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने ग्राम संडवा तथा बघेड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सरल व प्रभावी माध्यम बन रही है।ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सिलसिलेवार गिनाया।

अंकुर यादव ने प्रधानमंत्री आवास के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग आवास पाने से वंचित रह गये हैं उन लोगों का सर्वे कराया जायेगा पात्र होने पर उनका नाम आवास प्लस की सूची में शामिल कर दिया जायेगा।लक्ष्य आने पर पात्र लोगों को आवास की सुविधा दी जायेगी।

ए डी ओ कृषि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी दी।संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गंगा राम ने की।

इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डा0 आशीष कुमार सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बघेड़ी भानुप्रताप यादव, अवसाफ खाँ बच्चन,ग्राम प्रधान रजनपुर अजीमुद्दीन खां, ग्राम प्रधान कुंडिरा अवधेश यादव,शबीना खातून,विकास यादव,रामदास यादव,रोजगार सेवक आशीष कुमार, बसन्त शर्मा,बी टी एम कृषि शिवकैलाश,पवन शर्मा,अंकित कुमार मिश्र, ए एन एम ममता पटेल आंगनबाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी, आशाबहू सरिता यादव,शुएब खां, कोटेदार तौसीफ खां,नोमान खां,नदीम खां आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *