Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 11 at 10.46.31 PM

प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति की संरचना सुनिश्चित करें मंडल अध्यक्ष:रवीन्द्र राजू

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा कार्यकर्ता सम्पर्क,संवाद और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति के ज़रिए संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत करें। मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र को आधार बनाकर कार्यकर्ताओ बूथ की मजबूत संरचना कर चुनाव जीतने का कार्य करें। उक्त वक्तव्य भाजपा संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने शनिवार को सेक्टर-15 ए स्थित भाजपा जिला फरीदाबाद के नवनिर्मित कार्यालय अटल कमल पर संगठनात्मक बैठक के दौरान व्यक्त किए।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,महाजनसंपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,राजीव जेटली,पूर्व विधायक नगेन्द्र भडाना,निवर्तमान महापौर सुमन बाला,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्सवाल,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर. एन.सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। संगठन महामंत्री ने सभी मंडलों में त्रिदेव का सत्यापन,बूथ समिति के गठन,संगठन विस्तार, संगठन की कार्य पद्धति आदि संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। सशक्त बूथ सुनिश्चित करने के लिए बूथों पर त्रिदेव सत्यापन के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

महाजनसंपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी ने 1-15 जून चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के कार्य की समीक्षा की और कहा कि कार्यकर्ताओं को 1-15 जून महा जनसंपर्क अभियान के तहत जन संपर्क और जन संवाद से 8 साल के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को और मजबूत करने का कार्य करना है । केन्द्र और प्रदेश सरकार के आठ साल के विकास कार्य और जनहित और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा की 21जून योग को भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित कर योग दिवस मनाएंगे। 23 जून को जन संघ के संस्थापक आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती के उपलक्ष्य पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने और जम्मू कश्मीर के सम्पूर्ण विलय के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों को आहुति दी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम किये । कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर देश में लगाये गए आपातकाल के विरोध में 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा । 26 जून को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना और सुनाया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *