Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 11 at 10.55.28 PM

फरीदाबाद फाउंड्री एसोसिएशन की दो साल चले संघर्ष की हुई जीत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:फरीदाबाद फाउंड्री एसोसिएशन ने वायु गुणवक्ता प्रबंधन आयोग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में मैटार्लजिकल कोक उपयोग करने की छूट के निर्णय का स्वागत किया है। एसो.द्वारा होटल डिलाईट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के पोल्यूषण कमेटी के सदस्य कपिल माटा ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण आयोग ने राज्य सरकारों से उनकी सीमा में कार्यरत इकाइयों में पूरी तरह से पीएनजी तथा बायो मास ईंधन प्रयुक्त करने के निर्देश जारी किए थे। उन्होंने बताया की इस निर्देश के अंतर्गत इकाइयों को 30 सितंबर तक पीएनजी तथा बायो मास ईंधन पर स्वम को स्थांतरित करना होगा या 31 दिसंबर तक इकाई को पूर्ण रूप से बंद करना होगा।

एसोसिएशन के महासचिव अरूण जिंदल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा वायु गुणवक्ता प्रबंधन आयोग के समक्ष मैटार्लजिकल कोक के प्रयोग हेतु एसोसिएशन द्वारा मांग रखी गई तो उस पर कई प्रकार के प्रयोग एवं रिपोटर्स का हवाला दिया गया जिसे आयोग द्वारा सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तथा सरकार के दिशा निर्देश द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। महासचिव अरूण जिंदल ने आयोग एवं सरकार का धन्यवाद करते कहा कि आयोग द्वारा जारी नई सूची निर्देश का एनसीआर में कार्यरत उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा।आपने कहा की नए निर्देश अनुसार एनसीआर में कुपला के उपयोग में मैटार्लजिकल कोक को प्रयोग में लाने से लघु एवम मध्यम उद्योगों को लाभ मिलेगा वही पर्यावरण तथा रोजगार दोनो को लाभ मिलने की आशा है क्योंकि प्रदूषण मात्रा बढ़ने पर इकाइयों को बंद रखने की आदेश जारी कर दिए जाते थे। जिंदल ने कहा कि आयोग एवम् सरकार बधाई के पात्र है जिन्होंने औद्योगिक इकाइयों तथा देश हित में एसोसिएशन के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए लो एश कोक को मंजूरी प्रदान की।

जिंदल ने कहा की एसोसिएशन अपने सदस्यो के श्रमिको के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु विभिन्न शिविरो का आयोजन समय समय पर करती रही है।आपने कहा की संगठन अपने सदस्यो को वर्तमान में आने वाली औद्योगिक दिक्कत ओर चुनौतियों को अवगत करवा उसका निवारण करने हेतु प्रयासरत हैं। एसोसिएशन के उपप्रधान डा.दीवान डी लाल चोपड़ा ने आयोग एवम् सरकार से अपील की है की एनसीआर में कार्यरत उद्योगों से संबंधित दिशा निर्देश लागू करने से पूर्व औद्योगिक संगठनों से प्रमर्श अवश्य मंगाए। डा.चोपड़ा ने सरकार तथा आयोग को यह आश्वस्त किया है कि उनका संगठन पर्यावरण में सुधार लाने हेतु प्रयासरत रहेगा। चोपड़ा ने बताया की संगठन अपने सदस्यो को न्यूनतम दरों पर रॉ मैटीरियल दिलवाने हेतु वचनबद्ध है जिसके लिए संगठन द्वारा विभिन्न सरकारी एवम् गैर सरकारी समूहों से एमओयू साइन कर रखा है। इस मौके पर संस्था के अन्य सदस्य सर्वश्री संजीव गुप्ता, करण चोपड़ा,सनी गोयल,विक्रम चोपड़ा,अरुण सरीन का भी आभार व्यक्त किया जो संस्था के सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहे और रहते हैं। ज्ञात्व है की फरीदाबाद फाउंड्री एसोसिएशन एनसीआर सहित समूची भारत में एकमात्र संगठन है जो मेट्रलजिकल कोक की छूट हेतु संघर्षित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *