बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद बलिया में यह जनसुनवाई आगामी 25 जून 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।
इस जनसुनवाई के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव को बलिया जिले के लिए नामित किया गया है। वह 25 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से जनपद के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा और जनसुनवाई करेंगी।
🔹 महिला थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य
कार्यक्रम में संबंधित महिला थानाध्यक्ष, और थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (CO) की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है, जिससे मामलों की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
🔹 लक्ष्य – पीड़िताओं को न्याय व सहूलियत
राज्य महिला आयोग द्वारा यह पहल पीड़िता महिलाओं को उनके निकटतम स्थान पर न्याय देने और शिकायत की त्वरित सुनवाई के उद्देश्य से की गई है। यह कार्यक्रम सभी जिलों में राजकीय गेस्ट हाउसों में आयोजित किया जा रहा है।
🔹 जनहित में अपील
बलिया जनपद की महिलाएं जो किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या भेदभाव की शिकार हैं, वे इस जनसुनवाई में भाग लेकर सीधे राज्य महिला आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकती हैं।