Breaking News

मड़िहान /मिर्जापुर – अबूझ हाल में बिबाहिता की मौत,दहेज हत्या का लगाया आरोप

Ibn24x7news रिपोर्ट शरद मिश्र
मड़ीहान मीरजापुर संवाददाता
पति समेत चार के खिलाफ मड़िहान थाने में दी तहरीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कलवारी,मड़िहान(मिर्ज़ापुर)
स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरद गांव में विवाहिता ने रविवार को दरवाजा बन्द कर कमरे के अन्दर जहर निगल ली।जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए पीएचसी पटेहरा ले गये।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।पहुँचने से पहले रास्ते मे मौत हो गयी।भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवायी शुरू कर दिया।
इलाहाबाद जनपद के मांडा थाना अंतर्गत कनौरा गांव निवासी विनोद मिश्रा के पुत्री सोनम22वर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव स्थित आदित्य प्रसाद शुक्ला के पुत्र उमेश के साथ धूमधाम से हुई थी।मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।डेढ़ वर्ष पूर्व भी आग लगाकर मारने का प्रयास किया गया था।लोगों के कहने पर मामला सुलहसमझौता हो गया था।
रविवार को मौत की खबर मिलते ही पहुँचे मायके से मृतका के भाई रिंकू ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर हमारी बहन को मार दिया गया।ससुर आदित्य प्रसाद शुक्ला,सास सावित्री देवी,पति उमेश,देवर बृजेश के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दे दिया है।मायके वालों ने बताया कि मृतका को10 माह का एक पुत्र भी है।थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि मायके वालों की तरफ से पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी है।तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवायी की जाएगी।दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *