बगहा/लौकरिया:- लौकरिया थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं । पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगहा से आते हुए टेम्पू से दोन कैनाल नहर के 62 नंबर पुल पर पुलिस और विशेष कार्य बल (एटीएफ) ने एक नक्सली महिला सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सुजीत कुमार, रेणु देवी उर्फ मंसूरी दीदी (दोनों मुजफ्फरपुर) तथा बगहा के महेश ठाकुर एवं सोनू गिरी के रूप में की गई है । गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक अमेरिकी स्वचालित पिस्तौल, चार गोली एवं पांच डेटोनेटर सहित बड़ी संख्या में नक्सली पर्चा बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है ।
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …