स्क्रिप्ट- मोहम्मद असलम
9451507918
प्लेस-लखीमपुर खीरी।
दिनांक-27-09-2018
एंकर-लखीमपुर खीरी आय दिन हो रहे जंगल के अवैध कटान से जंगली जानवर अब आस पास के गांव का रुख कर रहे है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, एक के बाद एक जंगली जानवरों का हमला बढ़ता जा रहा है, ताज़ा मामला दुधवा से सटे कुकरा का है जहां एक बाघ ने रामपाल नामक व्यक्ति पर उस समय हमला कर दिया जब वो किसी काम से अपने साथी के साथ जा रहा था तभी अचानक रास्ते के किनारे झाड़ियों के बीच से बाघ निकल आया और रामपाल पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे रामपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया रामपाल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है
वही दूसरी घटना लखीमपुर शहर से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर महेवागंज की है जहां छोटी बन्नी नाम के गाँव मे एक गन्ने के खेत मे एक बाघिन और उसके साथ दो शावकों को देखा गया है जिससे पूरे गाँव मे दहशत फैल गई है घनी आबादी में इस तरह से खूंखार जानवरो के घुस जाने से लोग काफी डरे हुए हैं, पुलिस और वन विभाग द्वारा पूरी रात बाघिन और उसके शावकों की तलाश में जुटी है वन विभाग के आगे चुनोती ये भी है कि बाघिन के हमले से ग्रामीणों को भी बचाना है और बाघिन और उसके दोनों शावकों को भी पकड़कर सुरक्षित वापस जंगल मे छोड़ना है,
बाईट – ( घायल ) रामपाल का साथी
बाईट 1- ग्रामीण जिसने बाघिन और शावक को देख
बाईट – 2- ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी
फाइल =शावक के साथ बाघिन
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …