Breaking News

लखीमपुर खीरी: श्री रामलीला मेला में मोहम्मदी वाले भी करें गे धमाल

श्री रामलीला मेला में मोहम्मदी वाले भी करें गे धमाल
लखीमपुर खीरी-मोहम्मदी नगर में वर्तमान में चल रहा मेला श्री रामलीला में 26 अक्टूबर शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम मोहम्मदी डांस एंड सिंगिंग टैलेंट कार्यक्रम के तहत आज गोला रोड स्थित आशीर्वाद गेस्ट हाउस मोहम्मदी में हम भी हैं तैयार कार्यक्रम का आयोजन कर ऑडिशन लिया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने मां शारदे का दीप प्रज्वलित कर की !दीप प्रज्वलन में दिलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , नरेंद्र रस्तोगी ,अमित रस्तोगी ,आशीष कटियार सोनू ,रमाकांत द्विवेदी,संजय सक्सेना उपस्थित रहे । कार्यक्रम का प्रारंभ राकेश जी द्वारा मन मोरा बावरा भजन की शुरुआत कर किया गया ।
ऑडिशन कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम बच्चों ने हिस्सेदारी की । वहीं कार्यक्रम में जज के रूप में हरकेश जी व रजनी सैनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के ऑडिशन में हर्ष शर्मा,मुकुल कुमार,योगित ,शिवानी पांडे,उमेश,उत्कर्ष गुप्ता सहित अन्य कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्बास नकवी ,आकाश सैनी,डॉ जर्रार खान, रविउल्ला , रियासत अली , सदाकत मंसूरी ,अमित , ऋषभ सैनी सहित अन्य क्षेत्र वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *