Breaking News

लखीमपुर खीरी: सी.जे.एम. कोर्ट में बयान देने गए पत्रकार से दबंगों ने की मारपीट और 5400 रूपये छीने

सी.जे.एम. कोर्ट में बयान देने गए पत्रकार से दबंगों ने की मारपीट और 5400 रूपये छीने
न्यायालय परिसर के अन्दर हुयी घटना पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर एन.सी.आर.दर्ज
लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर के अन्तर्गत स्थानीय शहर में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के सी.जे.एम. कोर्ट में बयान देने गए पत्रकार के साथ विपक्षी दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गयी और पत्रकार की जेब में रखे 5400 रूपये भी छीनकर फरार हो गये पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर सदर कोतवाली में दी है, कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर एन.सी.आर. दर्ज कर ली गयी है। बताते चलें कि कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव कोरियाना के मजरा मिदनियां निवासी नवाब अली पुत्र फैयाज अली शुक्रवार को समय लगभग 12:30 बजे दोपहर तृतीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विपक्षीगणो के विरूद्ध धारा 244 सी.आर.पी.सी के अन्तर्गत बयान लगवाने आया था और अपना न्यायिक कार्य पूरा कर अपने घर जा रहा था|
जैसे ही कोर्ट से बाहर निकलकर न्यायालय परिसर पहुँचा ही था कि बयानों से खिन्न पहले से घात लगाए बैठे विपक्षीगणों में अनिल कुमार उर्फ बन्टू, पिन्टू पुत्रगण हरीलाल नि. ग्राम कोरियाना मजरा मिदनियां गढ़ी मुनीर अहमद पुत्र मोहम्मद रजा निवासी कोरियाना व रजनीश पुत्र राजाराम ने गिरोह बन्द होकर प्रार्थी पर टूट पड़े और पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया उक्त लोगों ने प्रार्थी का एक दांत भी तोड़ दिया छीना झपटी व अपने बचाव में प्रार्थी का मोबाइल व घड़ी तोड़ दी तथा जेब में रखे दुकान के 5,400 रूपये भी निकालकर यह कहते हुए घटना स्थल से चले गए। यदि मुकदमा वापस नहीं लेगे तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से मार देगे। इस अप्रिय घटना की लिखित तहरीर पीड़ित ने कोतवाली सदर में दी है जहां से एन.सी.आर. दर्ज कर घायल पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *