दुद्धी को जिला बनाओ अभियान संघर्ष मोर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न
बीजपुर 9सितम्बर 2018 – दुद्धी को जिला बनाने के लिए म्योरपुर ब्लाक के नेमना ग्राम पंचायत में रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया । दुद्धी को जिला बनाओ अभियान संघर्ष मोर्चा के तहत आयोजित जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा की सरकार ने चुनाव के समय दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था ,आज समय है की सरकार को उसके किए हुए वादा को याद दिलाते हुए सभी लोग दुद्धी को जिला बनाओ अभियान में शामिल हो कर अभियान को सफल बनाएं । विधायक ने कहा दुद्धी के जिला बन जाने से क्षेत्र के चारों तरफ विकास होगा । अभी तक जिला मुख्यालय दूर होने से दुद्धी क्षेत्र के बीजपुर, जरहां तथा बभनी, म्योरपुर जैसे क्षेत्र काफी पिछड़े हुए हैं ।
जन जागरण सभा को समिति के संयोजक अनिल कुमार सिंह ,अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रहरि ,प्रभु सिंह कुशवाहा,ग्राम प्रधान जरहा श्रीराम बियार ,क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबरन ,ग्राम प्रधान सीताराम , जिला पंचायत सदस्य केदार यादव अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह आदि ने भी अपने संबोधन में दुद्धी को जिला बनाओ जन जागरण अभियान के समर्थन का आह्वान किया गया । कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद द्वारा किया गया ।उक्त अवसर पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सविता यादव ibn24x7news बीजपुर /सोनभद्र
Tags सोनभद्र
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …