बगहा:- जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ भव्य विसर्जन जुलूस का निकाली
बगहा:-बगहा नगर परिषद के वार्ड 11 नरईपुर स्थित पुरानी शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ समापन हुआ।पूरे दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन तक गाजे- बाजे एवं लोकगीत गायन के साथ हर्सोल्लास से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। नवयुवक संघ द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन के बाद भगवान कृष्ण की प्रतिमा विसर्जन के दिन नरईपुर के नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाली गयी।।जिसमें नरईपुर के कलाकार ऋषि दास द्वारा विसर्जन जुलूस के मौके पर स्थानीय बच्चे, युवकों को भगवान श्रीकृष्ण,राधा,राम,सीता हनुमान, जामन्त एवं दैत्य दानव,बनाये गये।विभिन्न डिज़ाइनों के परिधान पहनकर भगवान एवं राक्षस का स्वरूप में बच्चे,युवको मनमोहक ओर भयानक दिख रहे थे।पुरानी शिव नरईपुर के नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस का आयोजन किया गया।
भव्य विसर्जन जुलूस में नवयुवक कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी लेाग बाजे गाजे की धुन पर झूम रहे थे। विर्सजन जुलुस पुरानी शिव मंदिर नरईपुर से निकलते हुए डुमवलिया,रेलवे स्टेशन रोड होते हुए स्टेट बैंक मुख्य चौराहा की ओर से बढ़ते हुए कैलाशनगर,नरैनापुर गंडक नदी पहुंचे।और गंडक नदी में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को नवयुवक संघ के कार्यकताओं ने विसर्जन किया। भगवान कृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन के साथ जन्माष्टमी का त्येाहार का विधिवत समापन हो गया।
मौके पर भव्य विसर्जन जुलूस में दिवाकर कुमार,मिंटू सिंह,रोहित दास, प्रभाकर दास,प्रीतम दास,मुकेश पटेल,अभिनाश पांडेय उर्फ चिंटू,पंकज सोनी,गोलू,पिंटू कुमार,नवीन यादव,जितेंद्र कुमार,अभिनाश पांडेय,सूरज,आदित्य नारायण,मोनू,कारतूस, दिलीप,शिवम,राजा,महेश,विजय,सहित हजारों की सख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …