Breaking News

कुशीनगर – पति की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने गई विधवा महिला को रात में बुला रहे एस ओ साहब : विधवा महिला ने लगाया आरोप

*विशुनपुरा थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिला कर कुछ दिन पहले हुई थी मुस्तफा नामक ब्यक्ति की हत्या*
*विधवा महिला ने पुलिस कप्तान कुशीनगर, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर जोन को प्रार्थना पत्र दे कार्यवाही की मांग की*
कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बांसगांव टोला नैनहा निवासी रकीबुन खातुन ने एस ओ विशुनपुरा विशुनपुरा पर गम्भीर आरोप लगाया है की पति की हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए विधवा महिला को रात में थाने पर बुलाये जाने का सनसनी खेज खबर प्रकास में आया है।
पीड़िता विधवा महिला के अनुसार ग्रामसभा बांसगांव टोला नैनहा की रहने वाली रकीबुन खातुन पत्नी स्व मुस्तुफा अंसारी ने आरोप लगाया है की दुदही स्टेट बैंक के समीप चाय की दूकान पर मेरे पति को रात में खाने में नशीला पदार्थ खिलाया गया मेरे पति को बैचैनी हुई तो घर की तरफ भागे परंतु रास्ते बेहोस हो कर गिर गए परिजनों ने इलाज के लिये दुदही प्राथमिकी स्वास्थ केंद्र पर लाय जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया मेडिकल कालेज में 4 से 5 दिन तक इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने अंतिम संस्कार कर स्थानीय विशुनपुरा थाना पर प्रार्थना पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की गई एस ओ साहब ने आरोपियों को थाने ला कर तिन दिनों तक पूछ ताछ की गई परंतु आरोपियों से मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया महिला ने ये भी आरोप लगाया है की आरोपी लडकियो से एस ओ साहब का अवैध सम्बन्ध है जिसके कारण कार्यवाही नही हो पा रही है। विधवा महिला ने ये भी बताया की एस ओ साहब की मेरे ऊपर गलत नियत है इस लिए मुझे मुकदमा दर्ज करने के लिए रात में बुलाया जाता है महिला ने IGRS के माध्यम से *पुलिस कप्तान कुशीनगर, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन* को प्रार्थना पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *