Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 15 at 12.04.39 AM

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कोतवाली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बक्शीपुर में व्यापारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स व कोतवाल को माला पहना कर किया स्वागत

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर । यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस व प्रशासन के लोग चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगे हुए हैं कोतवाली थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने आज पैरामिलेट्री फोर्स के साथ बक्शीपुर से फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनमानस से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान बक्शीपुर ने व्यापारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स व कोतवाल कल्याण सिंह सागर को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया ।
व्यापारियों ने कहा कि जिस तरीके से देश की सरहदों पर यह जवान देश की रक्षा करते हैं ऐसे में चुनाव के समय भी अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी से निष्पक्ष पूर्वक चुनाव संपन्न होता है इन्हें सम्मानित करके हम सभी लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं फ्लैग मार्च बक्शीपुर से निकलकर चौरिया गोला नखास होते हुए कोतवाली थाने पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रतन पांडेय भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *