Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 15 at 12.05.06 AM

गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पूर्वांचल का मकरसंक्रांति पर्व पर आस्था का केंद्र : कमलेश पासवान

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। कौड़ीराम विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम सभा कनईल के मलीन बस्ती में मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी का सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसगांव लोकसभा के भाजपा सांसद कमलेश पासवान थे।
मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर कनईल के ग्राम सभा के मलीन बस्ती में खिचड़ी का सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि मैं सर्व प्रथम आप सभी को मकरसंक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। और कहा कि विश्व मे भारत अपनी संस्कृति,कला सभ्यता और धार्मिक पर्वों (त्यौहार) का केंद्र बिंदु है। इसके अलावा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पूर्वांचल में केंद्र बिंदु है जहां पर बड़े श्रद्धा पूर्वक मकरसंक्रांति मनाया जाता है। भारतीय दैनिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कोइ ना कोइ त्योहार अवश्य पड़ता है इन सभी त्योहारों में मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म के लोगों का एक मुख्य पर्व कहा जाता है। नए साल के पहले महीने जनवरी में मकर संक्रांति के महा पर्वों की शुरुआत होती हैै। किसी न किसी रूप में लोग अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति को मनाया जाता हैं।साथ ही स्नान-दान का विशेष महत्व रहता है। इस अवसर पर मनोज शुक्ल (जिला उपाध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य), ग्रामप्रधान सुबोध शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान, श्रीमती यशोदा त्रिपाठी,श्रीमती डूँगरी देवी, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती फूलकुमारी,श्रीमती सविता देवी,रत्नेश्वर शुक्ल, अखिलेस्वर शुक्ल,सनी दुबे,बसन्त पाण्डेय,गामा,मिथिलेश,गुड्डू,रामसकल, शिव,दुर्गेश,दीपू भारती,सूरज भारती,अवधेश भारती,राहुल,विकाश,सोनू दुबे,कार्तिक यादव,मोहित,चन्दन तिवारी, आकाश शुक्ल,लल्लन भारती,दुलारे भारती एवं अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *