Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 25 at 8.32.46 PM

मवई मुख्यालय परिसर में किसान मेले का हुआ आयोजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि व पशुपालन संबंधी उपयोगी जानकारियां दी गई

25/09/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई परिसर में आज दिनांक 25 सितंबर को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद लल्लू सिंह एवं विधायक रामचंद्र यादव एवं ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,जिलामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि मवई धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। मेले में कई सरकारी विभागों के विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए जिसमें आम जनमानस को कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि एवं पशुपालन संबंधी उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई। मेले में कुछ समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई.

स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पशुपालन विभाग, महिला सुरक्षा एवं उज्जवला योजना के स्टाल आकर्षण के केंद्र रहे। विधायक रामचंद्र यादव ने उपस्थित जनमानस को संबोधित किया। विकास खंड अधिकारी मोनिका पाठक ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मेले में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय रामचंद्र यादव अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई रवि कांत वर्मा, तेज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी भाजपा एवं थाना मवई , विकासखंड मवई के कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले का समापन अपराहन 3:00 बजे किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *