खड्डा
कुशीनगर
Ibn24x7news रिपोर्टर .ओमप्रकाश कुमार
जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि ग्राम मदनपुर में ठोकर नंबर 2 के समीप एक नाव में सवार पांच ब्यक्ति जो गंडक नदी पार खेती के लिए जा रहे थे कि अचानक नाव डूब गई है । *सूचना पा कर प्रभारी निरीक्षक खडडा अनुज कुमार सिंह ,उप निरीक्षक नन्दा प्रसाद मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जन सहयोग से तीन लोगों को जिंदा बचा लिया । और एक ब्यक्ति का शव बरामद किया गया ।एक अन्य ब्यक्ति लापता जिसकी तलाश जारी है*।थाना हनुमानगंज से स्टीमर मंगाया गया है । मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है ।मृतक का नाम रामदरश यादव निवासी गैनाही जंगल थाना खड्डा और जिन्हें बचाया गया है उनका नाम क्रमसः कोलाई ,संतोष ,नत्थू है ।और विजय बहादुर पुत्र सत्या सिंह निवासी मदनपुर थाना खड़ा की तलाश जारी है ।
*घटना की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी खड्डा मौके पर पहुच कर आवश्यक जानकारी लिये।समाचार लिखने तक लापता ब्यक्ति की खोज बीन जारी है, जिसमे सहयोग हनुमानगंज पुलिस कर रही है।
Tags खड्डा
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …