रिपोर्ट: कामता शर्मा | IBN NEWS अयोध्या ब्यूरो
अयोध्या। समाजवादी पार्टी से गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के निष्कासन के बाद अयोध्या की बीकापुर विधानसभा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
🔹 बीकापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे दौरा
सोमवार को पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार सिंह बब्लू ने बीकापुर विधानसभा के सोहावल क्षेत्र में दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने दराबगंज, मुमताजनगर, मकसूमगंज, तहसीनपुर, हाजीपुर मुन्ना का पुरवा, बरई खुर्द, बड़ागांव, सारंगापुर, रामपुरग्रंट, डयोढी, पिनावा, संजयगंज, जुगवापुर, गौराबभनान, अरथर, खिरौनी, सुचित्तागंज, खेमकरनपुर सहित कई गांवों में स्थानीय लोगों और समर्थकों से मुलाकात की।
🔹 जनसंपर्क के जरिए साध रहे जमीन
पूर्व विधायक बब्लू बीते कुछ वर्षों से लगातार बीकापुर में जनसंपर्क के माध्यम से राजनीतिक जमीन मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याएं सुन रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में जुटे हैं।
🔹 सपा के अंदरूनी समीकरणों में हलचल
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के सपा से निष्कासन के बाद अब अटकलें तेज हैं कि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेतृत्व द्वारा नए चेहरे की तलाश की जा रही है। ऐसे में पूर्व विधायक बब्लू की सक्रियता को राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
📌 राजनीतिक हलचल तेज, संभावनाएं प्रबल
पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू का गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना और जनता से संवाद करना यह संकेत देता है कि वह 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट चुके हैं। क्षेत्र में उनके इस लगातार दौरे को स्थानीय लोग गंभीर राजनीतिक मूवमेंट मान रहे हैं।