Breaking News

झाँसी: युवा ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं – सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव

युवा ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं – सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव
झाँसी 19 जुलाई– युवा ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। युवा से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीद है। यह बात राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी युवजन सभा की मासिक बैठक में कही। इसके साथ ही युवजन सभा की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।
जिले के गांधी भवन में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की मासिक बैठक युवजन सभा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव विशिष्ट अतिथि रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि युवा ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है और इस युवा से प्रदेश की जनता को उम्मीद है। यही उम्मीद हम युवाओं से करते है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के आदर्शों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाएं।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि युवजन सभा में जागरूक युवाओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही अध्यक्षता कर रहे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे जिले की जिम्मेदारी दी है। उसे हम युवाओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे। हमारा मिशन 2019 है जिस पर हम फतेह करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, आर पी निरंजन, जयप्रकाश आर्य, चौधरी असलम शेर, राहुल सक्सेना, पंजाब सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह यादव, मीरा रायकवार, वीेरेन्द्र सिंह यादव, सन्नी यादव, शकील खान, संजय पाल, यशेन्द्र राजपूत, विजय पहाड़िया, डेनियल साइमन, रविपाल, नीलू बुंदेला, विक्रम खटीक ने विचार व्यक्त किए। बैठक में विक्रम यादव, फारूक शेख, रिंटू पार्षद, अल्ताफ रिजवी, हरेंद्र यादव, चौधरी खुर्शीद कुरैशी, गफ्फार कुरैशी, आरिफ खान, करन राजपूत, प्रिंस भुसारी, दीपक कुशवाहा, पुष्पा शिवहरे, गौरव हरयाणा, विक्रम यादव, रजत यादव, अरुण गुप्ता, आकाश मालिक, रोहित राय, चंदन खटीक, नीलू बुंदेला, मोनू बाल्मीक, मोहित यादव, पुष्पेंद्र यादव, अजय काका, जय हिंद यादव, आल्लु सेन, राहुल महालया ,निखिल सेन आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन चंदन खटीक और आभार सागर यादव ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *