Breaking News

झाँसी: बरूआसागर के नवोदय विधालय में दो दिवसीय क्षेत्रीय बास्केटबॉल बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन।

बरूआसागर के नवोदय विधालय में दो दिवसीय क्षेत्रीय बास्केटबॉल बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन
झाँसी 19 जुलाई– जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बरूआसागर में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तर की 29 वीं बास्केटवाल बालिका प्रतियोगिता का समापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में विजय किसी एक टीम को ही मिलती है लेकिन इससे हतोत्साहित न होकर खेल में या हमारी मेहनत में कहॉ कमी रह गई । इसका आकलन करना चाहिए। जिससे आगे आप सफल होकर अच्छे परिणाम पा सके।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में लखनऊ बी, अंडर 17 वर्ग में आगरा ए, बी व् अंडर 19 वर्ग में लखनऊ बी विजयी रहे। जबकी ओवर आल चैम्पियन्सशिप पर भी लखनऊ बी टीम ने कब्ज़ा किया। इसके अलावा अंडर 14 वर्ग में राष्टीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु अंकिता यादव, प्राची सिंह, रूबी आर्य, रक्षा यादव, झाँसी सहित 12 छात्राओं का चयन किया गया। जबकि अंडर 17 वर्ग में नीतंन, शोभा, काव्या, पूर्वी आगरा एवं झाँसी से अंजलि यादव का चयन किया गया।इसके अलावा राउंड19 वर्ग में आकांक्षा, रोहिणी अनुराधा ,मुस्कान ,झाँसी का चयन किया गया। चयनित छात्राये नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडेय, नवोदय विधालय बरूआसागर के प्राचार्य के के कटियार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य मुकेश रायजादा ,श्रीमती मंजुलता प्राचार्य नवोदय विधालय राठ, श्रीमती रीता निगम उपप्राचार्य, श्रीमती राजश्री हिवाकर, गोकर्ण सिंह, सुधीर गुप्ता , श्रीमती गीता रानी वर्मा, उषा दीक्षित, लक्ष्मी देवी, रिचा श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, दिव्या ,कृष्णमोहन गोपाल, सीमा सिंह , हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अंत में जवाहर नवोदय विधालय बरूआसागर के प्राचार्य के के कटियार ने सभी आगंन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *