Breaking News

झाँसी – सर्वसिद्धि मौन साधना का द्विदिवसीय अखिल भारतीय महा सम्मेलन शुरू

ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 12 नवंबर। जिले के कस्बा मऊरानीपुर में मौन साधना देव स्थान पर शिकागो, अमेरिका से पधारे वियोगी सृजन योगेश्वर महाराज जी के सानिध्य में मौन साधना का 33 वां बार्षिक विश्व एकता वार्षिकोत्सव सैकड़ों शंखों के बज्रघोष के साथ प्रारंभ हुआ।
मौन साधना उत्सव के प्रारंभ में लखनऊ केन्द्र के प्रदेश मौन सिद्धि प्रभारी मेजर एच एस कुशवाहा के नेतृत्व में नगर में विश्व एकता प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें श्वेत वस्त्रधारी भारत के करीब 28 प्रान्तों के विश्व एकता मौन साधना प्रभारियों ने सर्व धर्म एकता औऱ विश्व शान्ति का संदेश दिया। मध्य प्रदेश राष्ट्र एकता मौन प्रभारी डॉ मुहम्मद हसन ने बताया कि यह सर्व धर्म एकता मौन साधना महा सम्मेलन लगातार 48 घंटों तक चलेगा। दिल्ली केन्द्र से पधारी बहिन रमा ज्ञानेश्वरी ने बताया कि भारत सहित समूचे विश्व मे 2317 स्थायी विश्व एकता केन्द्र हैं। जहाँ से लगभग 96 लाख सर्व धर्म अनुयायी नर नारी गण एक साथ सामुहिक विश्व एकता हेतु नित्य मौन साधना निर्वाह करते हैं। देवभूमि मौन साधना केन्द्र पर दो दिनों तक लगातार महायज्ञ सहित योग, भक्ति, बेदान्त, बैराग्य, ज्ञान, ध्यान, भजन, गीत, संगीत, प्रार्थना ,रहस्य, प्रगटीकरण, शास्त्रार्थ, तकरीर आदि के दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *