Breaking News

झाँसी : शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कोतवाली पुलिस से की कार्यवाही की मांग

शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कोतवाली पुलिस से की कार्यवाही की मांग
झाँसी 30 जुलाई- जिले की कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झाँकरी निवासी पूजा सिंह ने शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
दो दिन से भूखे बच्चे के साथ मऊरानीपुर कोतवाली आई ग्राम दिगना इलाहाबाद निवासी श्रीमती पूजा सिंह पुत्री बृजेश सिंह ने बताया कि उसकी शादी 6 बर्ष पूर्व ग्राम झाँकरी निवासी पिंटू पुत्र अमर सिंह के साथ हुई थी।पूजा के अनुसार शादी के बाद उसे पता चला कि पति शराब का शौकीन है जब मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। लगातार यातनाओं के बीच एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद भी पति की शराबखोरी नहीं गई। दहेज में मिले सामान के अलावा घर का सारा सामान एक एक एक कर शराब की भेंट चढ़ता गया। एक डेढ माह पूर्व उसके गले का मंगलसूत्र छीन लिया। जो शराब की भेंट चढ़ गया। वापस माँगा तो पिटाई कर पुत्र सहित घर से निकाल दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची जहा डेढ माह बाद दबाब डालकर बुलाया गया। वह अपने भाई के साथ ससुराल आई। और सभी के बीच भाई ने पति को समझाया। पूजा के अनुसार जैसे ही भाई घर वापस गया पति रोज शराब के लिए पैसे मांगता रहा। बच्चे सहित दो दिन से भूखी पूजा के अनुसार पति ने गत रोज शराब पीने के लिए घर से रसोई गैस सिलेंडर लेकर बेच दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूजा ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई। कहा कि उसे ससुराल के नर्क से निकाला जाए। अन्यथा आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *