Breaking News

झाँसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर दर्ज मुकदमा के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन – पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र व्यास

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर दर्ज मुकदमा के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन – पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र व्यास
झाँसी 16 जुलाई– कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और साहू समाज के 250 लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे को झांसी पुलिस वापस लेकर न्याय दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो 72 घंटे बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर क्रमिक अनशन शुरु कर देंगे।
यह बात पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डम-डम महाराज एवं कांग्रेस के युवा नेता राहुल राय ने झांसी के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणााली पर कई सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों साहू समाज का एक व्यक्ति पुलिस की मार से मर गया था। जिसको लेकर उसके परिजन व साहू समाज के अन्य लोग थाने में बैठकर प्रर्दशन कर रहे थे। मृतक के परिजनों की मदद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके प्रदर्शन में पहुंचे। उनके अलावा भाजपा के नेता भी वहां पहुंचे थे। जहां सभी नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात रखी थी।
पुलिस ने बात मानी और एक दरोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन दवाब बनाने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 250 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पूर्व मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला गलत और झूठा है। इस मुकदमे को पुलिस वापस लेकर न्याय करे। इसके साथ ही मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाये। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन करेगी। पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास और युवा नेता राहुल राय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकदमा वापस और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो 72 घंटे बाद क्रमिक अनशन किया जायेगा।
इसके अलावा सड़कों पर उतरकर बाइक रैली निकाली जायेगी और फिर आमरण अनशन होगा। इस मौके पर एड विवेक बाजपेई, राकेश टंडन, अफजाल हुसैन, सुनील तिवारी, देवी सिंह कुशवाहा, मजहर अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मौजूद रहे।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *