Breaking News

झाँसी – मिलावटी नकली घी की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में नकली घी बनाने का सामान बरामद

ब्यूरो चीफ़ झाँसी।
झाँसी 15 सितम्बर। यदि यह कहा जाये कि झांसी में इन दिनों मिलावटी व नकदी घी का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि इसका भांडाफोड़ झांसी पुलिस ने करते हुए एक नकली घी बनाने बाली फैक्ट्री में छापा मारा। जिससे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में मिलावटी घी व सामान बरामद किया है। इसके साथ ही इसी फैक्ट्री में नकली टायलेट क्लीनर भी बन रहा था।
जानकारी के अनुसार झाँसी के शहर कोतवाली अन्तर्गत बड़ागांव गेट बाहर मरघट के नजदीक एक बाड़े में पिछले काफी समय से मिलावटी घी का कारोबार चल रहा था। जिसकी शिकायते शहर कोतवाली पुलिस को मिल रही थी। शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शहर कोतवाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपनी टीम और नवाबाद पुलिस के साथ मिलकर बताए गये स्थान पर छापा मारा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने बाड़े में जाकर देखा तो वहां भारी मात्रा में मिलावटी घी रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार यह कारोबार सत्यम कालौनी निवासी अभिषेक गुप्ता नाम का युवक चला रहा था। उक्त युवक इस वाड़े को किराये पर लिए हुए थे। जहां वह माखन नाम के ब्रांड का मिलावटी घी नकली तरीके से बना रहा था। इसके लिए वह हानिकारक कैमिकल का उपयोग करता था। जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक बताया जा रहा है। इस मिलावटी घी की सप्लाई झांसी समेत पूरे बुन्देलखंड व सीमा से सटे मध्य प्रदेश के इलाकों में की जाती थी। पकड़े गये घी और कच्चे माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। फैक्ट्री में छापा मारने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा टीम को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंची और नकली व मिलावटी घी के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक गुप्ता की लोगों की जिंदगी से खेलकर रुपए कमाने की हवस यहीं खत्म नहीं होती है। वह इसके अलावा फैक्ट्री में नकली टायलेट क्लीनर भी बनाकर सप्लाई करता था। आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी, नवरात्रि समेत कई त्यौहार है। इन त्यौहारों में घी की अच्छी खपत कर अधिक कमाने के लालच में आरोपी युवक भारी मात्रा में मिलावटी घी को बना रहा था। इससे पहले भी वह कुंतलों घी को बाजार में खपत कर चुका है। जिस प्रकार शहर कोतवाली क्षेत्र में यह मिलावटी घी की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उससे खाद्य सुरक्षा टीम की भूमिका पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस विभाग की मिलीभगत के बिना बड़े पैमाने पर यह फैक्ट्री नहीं चल रही होगी। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर भी इस प्रकार की फैक्ट्री चलने की आशंका है। नकली और मिलावटी घी के हुए भंडाफोड़ से एक सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने इस घी को त्यौहार पर बाजार में जाने से तो रोक लिया है। किंतु इसके पूर्व बड़ी मात्रा में जो खेप झांसी समेत बुन्देलखंड के बाजार में पहुंच चुकी है। आखिर उसका क्या होगा। क्या खाद्य सुरक्षा टीम दुकानों पर भी छापामारी कर इस नकली घी को पकड़ती है या फिर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की छूट दी जाती है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *