Breaking News

ब्रेकिंग पटना: पटना पुलिस ने होटल निशा के गोदाम में कि छापेमारी

पटना पुलिस ने होटल निशा के गोदाम में कि छापेमारी

पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना पुलिस ने होटल निशा के गोदाम में छापेमारी की है। जिसमें भारी मात्रा में तलवार और चाकू बरामद किया गया है। इस मामले में मुख्य सरगना राहुल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल चिरैयाटांड पुल के नीचे स्थित होटल निशा के गोदाम में भारी मात्रा में तलवार जमा करने की सूचना पटना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और छापेमारी की तो कार्टन में धारदार हथियार पूरे गोदाम में भरा पड़ा था।

इस बाबत वरीय अधिकारी को जब सूचना मिली तब आनन फानन में सिटी एसपी, डीएसपी ने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच कर गोदाम में पड़े सभी कार्टन को जब्त कर लिया। कार्टन में धारदार तलवार और चाकू रखा गया था। पटना के सिटी एसपी राजेन्द्र भील ने कहा कि आने वाले मुहर्रम और दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना में भारी मात्रा में धारदार हथियार को छिपाकर रखा गया है। सूचना पर छापेमारी कर तलवार और चाकू बरामद किया गया है। सिटी एसपी ने कहा कि इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

उनपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार लोगों से पुछताछ जारी है। राजेन्द्र भील ने कहा कि हो सकता है कि त्योहार के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन के इरादे से तलवार का स्टॉक किया गया हो।
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *