Breaking News

झाँसी – झाँसी के कचहरी चौराहे पर व्यवसायी संजय वर्मा पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

।Ibn24x7news रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी

झाँसी 21 जुलाई। थाना नवाबाद अंतर्गत कचेरी चौराहे के पास शनिवार को दोपहर दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर कई राउंड फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से चौराहे पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 1 मौत और 3 गंभीर घायल बताये गए।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे की है। जब जमीन कारोबारी अपनी गाड़ी से कोर्ट में एक तारीख करके अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वो कचेरी चोराहे से निकले ही थे। तभी पहले से पीछा कर रहे हथियारबंद बदमाशों ने संजय वर्मा की गाड़ी रोकी और फायरिंग शुरू कर दी। एक दम हुई फायरिंग से संजय वर्मा के निजी गार्ड भी नही संभल पाए। लोगो ने बताया कि बदमाशों ने संजय वर्मा की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की। संजय की गाड़ी आगे खड़े ट्रक से टकरा गयी और उसके पास में खड़ी लोडिंग पलट गई। इसके बाद बदमाशों ने संजय वर्मा को गाड़ी से उतार कर नीचे बैठाया और पीछे से पीठ में कई गोलिया मारी। जिससे संजय वर्मा वही गिर गए। इस हमले में संजय वर्मा के तीन सुरक्षा गार्डों को भी गोली लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सभी को तुरंत ही मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भरती करवाया गया। जहां एक कि मौत होने की खबर सामने आई है। वही संजय वर्मा का ऑपरेशन करके गोलियां निकाली जा रही है। इस घटना के बाद झाँसी के डी.आई.जी ने मेडिकल जाकर घटना की जानकारी ली। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना पर झाँसी के डी.आई.जी ने कहा कि कुछ जानकारी हाथ लगी है। टीम का गठन कर दिया गया है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
झांसी में दिनदहाड़े होने वाली इस घटना ने नगर की कानून व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। जिस जगह ये घटना हुई है। उसके ठीक पीछे पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। सूत्रों के अनुसार ये सभी कैमरे खराब है। ऐसे में पुलिस की व्यवस्था कितनी मजबूत है ये अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *