Breaking News

झाँसी: आवारा पशुओं के विचरण से परेशान किसानों ने रोकथाम हेतु शासन से लगाई गुहार

आवारा पशुओं के विचरण से परेशान किसानों ने रोकथाम हेतु शासन से लगाई गुहार
झाँसी 30 जुलाई– जिले के ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं के विचरण से किसानों को खेतों में खड़ी हरी भरी फसलों की रखवाली करने के लिए दिन रात एक करने के वावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। परेशान किसानों ने आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की प्रशासन से मांग की है।
जानकारी के अनुसार दर्जनों ग्रामो में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु घूम रहे हैं। यह आवारा पशुओं के झुंड किसानों के खेतों में लगी हरी भरी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन रात खेतों की रखवाली करने से परेशान हैं।किसानों का कहना है कि इस वर्ष समय से वर्षा होने के कारण फसल उग कर अच्छी तैयार हो रही हैं।लेकिन आवारा विचरण कर रहे पशुओं से फसलों को बचा पाना मुश्किल लग रहा है।
एक ओर सरकार द्वारा अन्ना प्रथा की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किये जा रहे हैं।लेकिन लोग अपने पालतू पशुओं को आवारा छोड़े हुए हैं। जो किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। किसानों ने आवारा पशुओं को छोड़ने बाले पशु पालकों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं आवारा पशुओं के विचरण को रोकने की शासन से मांग की है। गत दिवस झाँसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों की तादाद में अन्ना जानवरों के विचरण ने कुछ समय के लिए मार्ग से गुजरने बाले वाहनों के चक्के थम गए। सैकड़ों की संख्या में अवारा छुट्टा जानवरों के फसलों को उजाड़ते देख परेशान किसानों ने अन्ना जानवरों को बेतवा पुल के पास स्थित ओरछ़ा के जंगलों की तरफ खदेड़ा दिया।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *