Breaking News

झाँसी : तीन वर्ष बीतने के बाद भी शासन ने शासकीय हाई स्कूल चालू कराने की नहीं ली सुध, शोपीस बनकर खड़ी लाखों की इमारत

तीन वर्ष बीतने के बाद भी शासन ने शासकीय हाई स्कूल चालू कराने की नहीं ली सुध, शोपीस बनकर खड़ी लाखों की इमारत
झाँसी 10 नवंबर। जिले के विकासखंड गुरसरांय के अंतर्गत ग्राम खड़ौरा में लाखों की लागत से राजकीय हाई स्कूल का भवन निर्माण होने के बावजूद भी तीन वर्ष बीतने के बाद कक्षाओं के शुभारंभ कराने की शासन ने सुध नहीं ली। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। शोपीस खड़ी इमारत में कक्षाओं के शुरू कराने की ग्रामीणों ने शासन से मांग की है।
जानकारी के अनुसार जनपद झांसी के विकासखंड गुरसराय के अंतर्गत ग्राम खड़ौरा में निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आकस्मिक दौरा किया था। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शिक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने की मांग की थी। जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए ग्राम वासियों को राजकीय इंटर कॉलेज की सौगात दी थी।
जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा माध्यमिक विद्यालय को हाई स्कूल में उच्चीकृत कर शासनादेश संख्या 1062 / 15 10 15 ,2014 ।2 ,9 रुपये 521.46 लाख की लागत से दिसंबर 2015 में प्रारंभ हुआ। जो विशाल भवन के रूप में आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया लेकिन तीन वर्ष बीतने के बावजूद आज तक विद्यालय को शुरू नहीं किया गया। और न ही उसमें प्रवेश प्रारंभ हो सके। जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा छा गई है। क्षेत्र के ग्राम खड़ौरा, इमलोटा, बरोटा, शहपुरा, गुढ़ा, खेरी, जलालपुरा सहित क़रीब एक दर्जन ग्रामों के बीच में कोई हाईस्कूल या इंटर कॉलेज न होने से यह विद्यालय वरदान साबित होगा।
यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर तक कोई भी हाईस्कूल या इंटर कॉलेज नहीं है जिससे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। ग्राम खड़ौरा के ग्राम प्रधान श्रीमती वंदना राम प्रिया शरण मिश्रा तथा प्रख्यात सितार वादक परशुराम पाठक ने कई बार जन प्रतिनिधियों तथा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से विद्यालय को चालू कराए जाने की मांग की। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय का भवन बनकर तैयार खड़ा है लेकिन उसमें प्रवेश प्रारंभ नहीं हो सके। इस संबंध में अधिकारियों ने कई बार खड़ौरा जाकर विद्यालय का निर्माण एवं प्रगति देखी। ग्राम के लोगों ने एवं ग्राम प्रधान ने उनसे मांग की कि विद्यालय को अगले सत्र तक चालू करा कर प्रवेश प्रारंभ करा दिए जाएं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए दूरदराज न भटकना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि जल्दी ही शासन स्तर पर विद्यालय को चालू कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
जिससे अगले सत्र तक विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ कराये जा सके। ग्राम खड़ौरा खेरी मथनिया जलालपुरा गुढ़ा आदि के ग्राम प्रधानों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों एवं शासन से मांग कर अगले सत्र तक विद्यालय को चालू कराए जाने तथा प्रवेश प्रारंभ कराए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *