Breaking News

झाँसी – मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Ibn24x7news रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकीरिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी

झाँसी 14 जुलाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्ष 2018-19 में समस्त विभागों का समावेश करते हुए जन आन्दोलन में सबकी जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। वृक्षारोपण हेतु मण्डल के सभी विभागो के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सभी सम्बन्धित विभागो को हर हाल में वृक्षारोपण के लक्ष्य की पूर्ति कर रिपोर्ट प्रेषित करनी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएगे।
यह बात मण्डलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने आयुक्त सभागार झाँसी में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक करते हुए कही। उन्होने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो से कहा कि मण्डल में वृक्षारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार पूरे मण्डल मे कुल 47 लाख 04 हजार 183 वृक्षारोपण किया जाना हैं।मण्डलायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त के वृक्षारोपण के लिए शासन ने समय सारणी निर्धारित कर दी है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यदायी विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्यो की प्राप्ति हेतु कार्य योजना शीध्र तैयार कर ली जाए। उन्होने साफ शब्दों में कहा है कि खण्ड विकास अधिकारी अपने ब्लाक हेतु सेक्टर अधिकारी एवं तहसीलदार अपने तहसील हेतु नोडल अधिकारी होगे। उन्होने 15 अगस्त को लक्ष्य का 80 प्रतिशत पौध रोपित करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में मण्डलायुक्त ने बताया कि मण्डल मे 67 लाख पौधे उपलब्ध है। उन्होने आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रो की समीक्षा करते हुए जल संस्थान विभाग के अन्तर्गत पाँच शिकायती पत्र लम्बित पाये जाने पर महा प्रबन्धक जल सस्थान आर. के. यादव को फटकार लगाते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के तहत कोई भी अधिकारी अपूर्ण आख्या न लगाये। प्रार्थना पत्रो का निस्तारण कर शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी संस्तुष्टि के उपरान्त ही आख्या भेजे। आख्या में लिखे कि शिकायतकर्ता से वार्ता की गयी व शिकायतकर्ता रिपोर्ट से संतृष्ट है। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को खुले मे शौच से मुक्ति हेतु शौचालय निर्माण के कार्यो मे तेजी लाने के निर्देश दिए। शौचालय निर्माण के कार्यो की भौतिक प्रगति जिला व मण्डल स्तरीय समिति से सत्यापन भी कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि 2 अक्टूबर तक हर हाल मे जिले को खुले मे शौच से मुक्त घोषित करना है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से खनन कार्य बन्द हो गया है। सभी जिलाधिकारी टीम बनाकर अपने जनपदो मे देखे कि कही अवैध रुप से खनन का भण्डारण तो नही हो रहा है। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होने जनपद के सभी सरकारी विभागो को एक हफ्ते के अन्दर बिल भेजने वअगली बैठक मे वसूली की प्रगति से अवगत कराने तथा कैम्प लगाकर विद्युत कनैक्शन मे और अधिक गति लाने की बात कही है। महा प्रबन्धक जल संस्थान को मोहल्लो मे कैम्प लगाकर जलकर वसूली मे तेजी लाने के निर्देश दिए है। अवैध कनेक्शन को हटाये जाने पर जोर दिया हैं। उन्होने महा प्रबन्धक जल संस्थान को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो की सूची 31 जुलाई तक फीडिंग करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्तीय प्रगति बढाने पर बल दिया। 15 जुलाई से प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की बात कही। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी को छात्रो को 31 जुलाई तक यूनिफार्म व किताबे प्रत्येक दशा मे वितरित करने के निर्देश दिए। फसली ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत लम्बित 5 हजार 886 शिकायती प्रार्थना-पत्रो का इसी महीने निस्तारण करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी झांसी शिव सहाय अवस्थी, ललितपुर मानवेन्द्र सिंह, जालौन मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी झांसी निखिल फुडे, ललितपुर शिव नारायण, जालौन अवधेश बहादुर सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार के अलावा मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *