Breaking News

झाँसी – बेरोजगारों को पैसे लेकर नौकरी देने बाली संस्था पर प्रशासन का छापा, पाँच लोग हिरासत में

Ibn24x7news महेंद्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी
झाँसी 13 जुलाई। थाना नवाबाद अन्तर्गत नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवक और युवतियों से पैसे लेकर उनको नौकरी देने वाली संस्था पर उपजिलाधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ उनके आफिस में छापा मारकर पाँच लोगो को हिरासत में लेकर आफिस को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार झाँसी में इलाइट चौराहे के पास नगर निगम के गेट के ठीक सामने मानव विकासवादी कल्याण संस्था का आफिस है। आरोप है कि इस संस्था में जिले के बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर पैसा जमा करवाकर नौकरी दी जा रही है। हैरानी इस बात की है कि इस संस्था द्वारा समय से सभी को तनख्वाह समय से वेतन भी दिया जा रहा है। लेकिन किसी भी कर्मचारी से कोई काम भी नही करवाया जाता है। वेतन भी कर्मचारियों का इतना है कि आप परेशान हो जाये। इस संस्था में काम न करने के 40 हज़ार रुपए से ज्यादा का वेतन कर्मचारियों को दिया जाता है। ये संस्था क्या काम करती है ये भी आजतक सस्पेंस ही है। इस संस्था के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा कहां से आते है ये भी सस्पेंस ही है। लोगो का कहना है कि बड़ी मात्रा में यहां से कोई अनैतिक काम को अंजाम दिया जा रहा है। वैसे तो काफी समय से इस संस्था पर बवाल होता रहा है। लेकिन अपनी ऊची रसूक के चलते ये बचते रहे। आरोप यहां तक लगे कि इस संस्था का संचालन नवाबाद पुलिस के संरक्षण में होता रहा है। शायद यही वजह रही कि एक माह पहले नवाबाद पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया गया। जब इस मामले ने मीडिया में तूल पकड़ा और झांसी के सदर विधायक रवि शर्मा की दखल के बाद उपजिलाधिकारी ने भारी पुलिस दल बल के साथ संस्था पर छापा मारा। और पाँच लोगो को हिरासत में लेकर आफिस को सील कर दिया। प्रशाशनिक अधिकारी अब मामले की जांच की बात कर रहे है।वहीं सूत्रों की माने तो ये संस्था 6 माह में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की सैलरी बाट चुकी है। माना जा रहा है कि इस संस्था के तार विदेशों तक जुड़े है।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *