Breaking News

झाँसी: भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
झाँसी 15 जुलाई। ओडिशा के पुरी से 141वीं रथ यात्रा के साथ बुंदेलखंड के झांसी में भी शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सदर विधायक रवि शर्मा और झांसी मेयर ने पूजन करके रथ को आगे बढ़ाया।
बता दें, आषाढ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यह यात्रा निकलती है। ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की भव्य रथयात्रा निकलती है। संस्कृत में ये है। संस्कृत में जगन्नाथ का अर्थ है |
जग यानी दुनिया और नाथ का अर्थ है भगवान। भगवान जगन्नाथ यानी कृष्ण भगवान विष्णु का अवतार माने जाते हैं। जो 16 कलाओं से परिपूर्ण हैं। रथ यात्रा कई पारंपरिक वाद्ययंत्रों की आवाज के बीच बड़े-बड़े रथों को सैकड़ों लोग मोटे-मोटे रस्सों की मदद से खींचते हैं। सबसे पहले बलभद्र जी का रथ प्रस्थान करता, इसके बाद बहन सुभद्रा जी का रथ चलना शुरू होता है। और सबसे आखिर में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलती है। यह उत्सव नौ दिनों तक चलता है।
कहा जाता है कि 9 दिन पूरे होने के बाद भगवान जगन्नाथ, जगन्नाथ मंदिर में विराजते हैं। जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा सबसे दाई तरफ स्थित है। बीच में उनकी बहन सुभद्रा की प्रतिमा है और दाई तरफ उनके बड़े भाई बलभद्र (बलराम) विराजते हैं।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *