Breaking News

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 335 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

दिनांक -26.03.2021- अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 335 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 26.03.2021 को थानाध्यक्ष जमालपुर विजय कुमार सरोज मय हमराह क्षेत्र की देखभाल व रात्रि गश्त/चेकिंग में भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो में सवार दो व्यक्ति अवैध शराब को लेकर जीवनाथपुर की तरफ से बिहार प्रान्त जा रहे है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष जमालपुर द्वारा पुलिस बल के साथ डोहरी तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग की जाने लगी । कुछ समय पश्चात् एक बोलेरो आती दिखाई दी ।

जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन रोककर सवार व्यक्ति के साथ वाहन से उतर कर भागने लगे कि पुलिस द्वारा हिकमत अमली से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उनके द्वारा क्रमशः मानधाता सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना चकिया चन्दौली व निर्मल खरवार पुत्र स्व0 भोला खरवार निवासी मुजफ्फरपुर थाना चकिया चन्दौली बताया गया । बोलेरो की तलाशी ली गई तो उसमे प्लास्टिक की 05 बोरियो में रखी 335 बोतल (प्रत्येक 750 ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।

जिसपर ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की अंकित है तथा पंजाब प्रान्त जिला पटियाला निर्मित है । पुलिस टीम द्वारा बोलेरो व अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध में वैध कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहे । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बोलेरो यूपी 65 एएम 0581 को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1- मानधाता सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना चकिया चन्दौली ।
2- निर्मल खरवार पुत्र स्व0 भोला खरवार निवासी मुजफ्फरपुर थाना चकिया चन्दौली ।

 

विवरण बरामदगी—
1- अवैध अंग्रेजी शराब — 335 बोतल/750 ml.
2- बोलेरो यूपी 65 एएम 0581.

 

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
स्थान डोहरी तिराहा के पास से, दिनांक 26.03.2021 को समय 04.10 बजे।

 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
1- उ0नि0 विजय कुमार सरोज थानाध्यक्ष जमालपुर, मीरजापुर ।
2- उ0नि0 बृजेश सिंह थाना जमालपुर, मीरजापुर ।
3- हे0का0 मनोज यादव थाना जमालपुर, मीरजापुर ।
4- का0 शशिकान्त यादव थाना जमालपुर, मीरजापुर ।
5- का0 पुष्पेन्द्र यादव थाना जमालपुर, मीरजापुर ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *