Breaking News

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने दीक्षा देकर वैष्णव नाम प्रदान किया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:श्री लक्ष्मी नारायण दिव्याधाममें दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देश भर से भक्त पहुंचे। जिनमें 300 से ज्यादा को नामदान दिया गया।

इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने दीक्षार्थियों को विधि अनुसार हवन करवाया। उन्हें यज्ञोपवीत धारण करवाया और उसके बाद उनके बाजुओं पर शंख चक्र के निशान लगाए गए। इसके बाद सभी के कान में गुरुनाम दिया गया और उन्हें शरणागत करवाया गया। इस अवसर पर गुरुजी ने भक्तों को बताया कि वह गुरु से प्राप्त मंत्र का निरंतर जप करें। ऐसा करने से उन्हें भौतिक व्याधियों से मुक्ति मिलेगी वहीं उनके इहलोक से परलोक तक मुक्ति का मार्ग भी खुलेगा।

IMG 20240208 WA0017

उन्होंने भक्तों से कहा कि रामानुज संप्रदाय में दीक्षा प्राप्त करने वाला अभय जीवन जीता है। ऐसा हमारे परमाचार्य रामानुज स्वामी का कथन है। उन्होंने भगवान नारायण से वचन लिया है कि जो भी भगवान का भाव से नाम जपेगा और मानवता को अपनाएगा,भगवान उसे अपने परम धाम में स्थान अवश्य ही देंगे। गौरतलब है कि सिद्धांता अश्रम उत्तर भारत में रामानुज संप्रदाय का विशालतम तीर्थ क्षेत्र है जिसकी स्थापना स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने वर्ष 1989 में की थी। तब से यह स्थान देश विदेश में असंख्य भक्तों की आस्था का अटूट केंद्र बन चुका है। यहां वैष्णव परंपरा का पालन किया जाता है और भक्तों के कल्याणार्थ अनेक प्रकल्पों का भी संचालन किया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *