Breaking News

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का परिचय एंव सम्मान समारोह सम्पन्न

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर- जमालपुर विकास खंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो का परिचय एंव सम्मान समारोह ग्राम प्रधान जमालपुर के आवास पर वुद्धवार को मोमेंट एंव साफा देकर गर्म जोशी के साथ सम्पन्न हुआ जिसके बाद एक बैठक हुई जिसमे आए हुए लगभग 70 प्रधानो ने एक स्वर मे तत्काल प्रधान संगठन बनाने की मांग किया और सुशील सिंह बाचा को संगठन का अध्यक्ष चुना गया और ग्राम प्रधानो ने कहा की प्रधानो से जुडी हर समस्याओं को हल करने के साथ उनके हितो पर चोट आती है तो रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहे वही संगठन का अध्यक्ष होगा.

जिसके बाद युवा प्रधान जमालपुर सुशील सिंह उर्फ बाचा ने कहा की प्रधान संगठन के आदर्श एंव नितियों के प्रती लगन ,निष्ठा के साथ प्रधानो के हित मे इमानदारी से काम करेंगे साथ ही उनके सम्मान मे कोई कमी नही आने देगे कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह चौहान ने कहा की सुशील सिंह बाचा के दादा द्वारा जमालपुर व्लाक व पुलिस स्टेशन के साथ इंटर कालेज के लिए अपनी स्वयं की जमीन दिया है जिसकी फोटो आज भी इन जगहो पर मौजूद है। संचालन मोतीलाल सिह ने किया। विशिष्ट अतिथि किशोर सिंह रहे। मुख्य अतिथि मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर केएन पान्डेय ने कहा की जमालपुर व्लाक के सभी 99 ग्राम प्रधानो को निशुल्क हेल्थ कार्ड बनाने को कहा जिससे सभी लोगो का निशुल्क इलाज हो सके ।

इस दौरान ग्राम प्रधान हसौली अरुण त्रिपाठी हसौली,पुनीत सिंह भदावल, विरेन्द्र प्रताप सिंह गोरखी, चन्द्रबाला देबी भुइली, जय सिंह मदरा, कंचन सिंह सकरौडी, आशा मनउर,रामनारायण चौहान हिनौता, धनंजय जयसवाल हाजिपुर , प्रदीप कुमार सिह हिनौती माफी, सुजीत सिंह बनौली, रमेश सिंह मनई ,संतोष कुमार सिह लठिया सहिजनी , धर्म जीत सिंह सहिजनी कला खुर्द, अर्चना देबी जफराबाद, गुड्डू गौरी , चन्द्र भान सिंह ओडी,दिनेश बियार डवक , सुनील सिंह चौकिया, राजू रीवा ,आशीष घरवाह, रामअचल बियार जगदीशपुर, बलिराम सिंह डुही कला, बनारसी गुप्ता दौलताबाद, कन्हैया लाल सुरहा, दिनेश कुमार धोबही, हरिशरण मुडहुआ, कमलापति सिंह जयपट्टी,रामफल कुन्डाडीह, अनिता जयसवाल भुइली खास, संदीप सिंह शीवपुर मिल्की, भरत विश्वकर्मा देवरिया, रवि गुप्ता गोगहरा,रिंकू देबी विक्सी , रामदुलार प्रजापति बियरही,राजेश भाईपुर,गीता देबी चैनपुरा, चन्द्रशेखर सिंह फत्तेपुर, विजय पटेल रसूलपुर, दीनानाथ ढेडौना, अखिलेश डेहरी, दीपक पसही, रामप्यारे चरगौडा , कुमारी शेरवां , आनंद सिंह जफरपुरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे और अंत मे पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह ने आए हुए सभी सम्मानित लोगो को दिल की अंतरंग गहराइयो से धन्यबाद दिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *