Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 18 at 5.37.32 PM

प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कस्बा फरेंदा व आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर एसएसबी, जीआरपी व डॉग स्क्वाड के साथ किया गया फ्लैग मार्च

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मैं संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा की गई चेकिंगWhatsApp Image 2024 01 18 at 5.37.32 PM

आगामी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सिमाई क्षेत्रों में किए गए हैं, व्यापक पुलिस प्रबंध

आगामी 22 जनवरी को जनपद अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस, एसएसबी, जीआरपी, एलआईयू, डॉग स्क्वाड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निरंतर संदिग्ध, व्यक्ति वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।WhatsApp Image 2024 01 18 at 5.37.30 PM scaled

सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक प्रबंधन के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा सहित जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रमुख भीड़ भाड़ वाले जगहों जैसे- रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटलों, ढाबों, मुख्य बाजार, कस्बा, विशेष रूप से धार्मिक स्थलों आदि संवेदनशील जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। भारत नेपाल सीमा पगडंडी रास्तों एवं रेलवे/ बस स्टेशन आदि जगहों पर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *