Breaking News

डोर टू डोर सर्वे और पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी करने के निर्देश दिए

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री महाराज साहब श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने की शिवपुरी में कोविड की स्थिति की समीक्षा

 

शिवपुरी- प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण के लिए जिले का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने गूगल मीट के माध्यम से शनिवार को शिवपुरी जिले की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कोविड नियंत्रण और बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने के संबंध में निर्देश दिये।

मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश दिए हैं की अभी डोर टू डोर सर्वे पर विशेष ध्यान दिया जाए। किल कोरोना अभियान 2 के तहत टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम मेडिकल किट साथ में रखें और किसी को आवश्यकता होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया जाये।

मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जिले में आवश्यकता को देखते हुए आरटीपीसीआर मशीन की मांग और एंटीजन टेस्ट किट की क्षमता भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति कोविड टेस्ट करा रहे हैं उनकी रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन में रहें। जिला चिकित्सालय में संसाधन के संबंध में निर्देश दिए हैं कि अस्थाई तौर पर पैरामेडिकल स्टाफ और होम्योपैथिक चिकित्सकों को रखें। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट द्वारा भी 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे ताकि आवश्यकता होने पर मरीजों का तत्काल उपचार हो सके।

बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोविड की स्थिति एवं कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए प्रशासन की टीम के साथ पुलिस की टीम भी तैनात करें। प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि मीडिया के माध्यम से भी सही एवं सकारात्मक जानकारी का प्रचार प्रसार हो। राशन सामग्री वितरण के संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि गरीब परिवारों को समय पर राशन वितरण किया जाये।

प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में हर घर की ट्रेसिंग की जाये। जिस घर में कोविड पॉजिटिव केस आता है वहां मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाये और होम क्वॉरेंटाइन का पालन भी सख्ती से कराया जाये।

इस वर्चुअल मीटिंग में संभागीय कमिश्नर आशीष सक्सेना भी शामिल हुए। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू का पालन भी सख्ती से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा आयुष काढ़ा वितरण और योग को बढ़ावा दिया जाये। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *