Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 7.31.37 PM

दारोगा रणजीत यादव एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर में होंगे सम्मानित

 

मुदस्सिर हुसैन IBN

साहित्य सेवा के लिए गोपालराम गहमरी सेवा सम्मान 2021 से किये जायेंगे सम्मानित….
जनपद अयोध्या के कोतवाली अयोध्या में नियुक्त युवा समाजसेवी सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ‘क्षितिज’ को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर जनपद गाजीपुर में आयोजित सम्मान समारोह में गोपालराम गहमरी सेवा सम्मान2021 से सम्मानित किए जाएंगे। आज़मगढ़ के निवासी रणजीत यादव द्वारा सामाजिक संदेश पर आधारित कहानियों का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ और आकाशवाणी फैज़ाबाद के रेडियों केंद्र से कई बार हो चुका है।

इनकी कहानियों में पहली मुलाकात, जिम्मेदारी,भयानक डर से मौत,इंतजार मां का, वनदेवी का चश्मा, भूरा-बंदर, बड़े घर की बहू इत्यादि हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) वाराणसी से दर्शनशात्र विषय मे स्नातकोत्तर उपाधि धारक रणजीत रक्तदान,पौधरोपण,नशामुक्ति,शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। जनपद अयोध्या के निवासी उन्हें प्यार से सुपरकॉप बुलाते हैं। रणजीत यादव बताते हैं कि “अब तक मुझे नेशनल इकॉनिक पर्सनालिटी अवार्ड दिल्ली,खाकी सम्मान कानपुर,नंदीग्राम रत्न सम्मान और अयोध्या रत्न सम्मान अयोध्या और कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है परंतु एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर में सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस होगा।” रणजीत यादव को उनके फेसबुक पेज रंजीत सुपरकॉप और ट्वीटर एकाउंट @आर सुपरकॉप पर भी फॉलो कर उनके सामाजिक कार्यो को देख सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *