Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 09 at 4.29.14 PM

एसएम राव डेवलपर्स एवं भाजपा ने किया गौमाता के लिए पोष्टिक आहार का वितरण

 

मनीष दवे IBN NEWS

जालोर :–

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एसएम राव डेवलपर्स एवं भाजपा जालोर के कार्यकर्ताओं ने जालौर जिले के विभिन्न गौशालाओं में गौमाताओं को पौष्टिक आहार वितरण कर गौ सेवा का लाभ प्राप्त किया।

सांचौर विधानसभा के भूतेल, कारोला, धमाणा का गोलिया, डेडवा, परावा, मालवाडा, आकोली, अमरपुरा, झाब, देवडा, वापा, निम्बाउ, जोधावास, अणखोल, ईटादा, तांतडा, गुडाहेमा, जोटडा एवं सिवाडा ग्राम में स्थित गौशालाओं में गौग्रास का वितरण किया गया।

पौष्टिक आहार के अंतर्गत बाजरी, गुड, तेल, अजवाइन एवं हल्दी युक्त मिश्रण तैयार कर गौ माता को खिलाया जाएगा। इस पौषण युक्त आहार से गौमाता की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा तथा सर्दी के मौसम में बीमार होने वाली गायों को बीमार होने से रोकने में सहायक होगी।

इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, विजयगिरी गौस्वामी, झाब मण्डल महामंत्री रिडमल डांगी, नरेगाराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष भुराराम दर्जी एसटी मोर्चा जिला मंत्री भीखाराम राणा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी खंगाराराम चौधरी,चेतानसिह चोहान मोडसिंह, डांगराराम, मेलाराम, मोतीराम, केसाराराम देवासी, हनुमानाराम भांबू, धर्माराम परमार, रतनाराम सुथार, केसराराम सुथार, रूपाराम, हरिसिंह रावणा राजपुत, रूगनाथराम सुथार, अशोक कुमार सुथार सहित ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बंधु मौजुद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *