Breaking News

मानसून के मद्देनजर मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आपातकालीन स्थितियों से निपटने सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

मिशन मोड पर पूर्ण हो नालों की सफाई का कार्य

बिजली के ढीले तारों को कसने, विद्युत-पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखने, जर्जर भवनों के सर्वे के दिये निर्देश

IMG 20240703 WA0010

भीलवाड़ा, 2 जुलाई। जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने समय से समस्त नालों-नालियों की समुचित सफाई करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बरसाती पानी की निकासी को लेकर समस्या नहीं आनी चाहिए।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में समय से नालों-नालियों की सफाई पूर्ण करवाई जाये ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सके। साथ ही उन्होंने नगरपरिषद आयुक्त व यूआईटी के अधिकारियों के साथ-साथ समस्त नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को नालों की सफाई कार्यवाही गंभीरतापूर्वक समय से करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने नगर परिषद और यूआईटी को नालों की सफाई के कार्य में तेजी लाने तथा निकाले गए मलबे के निस्तारण सही से करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए सफाई के बाद नालों को वापस सही से ढकने की बात भी कही। जलभराव की समस्या ना हो, इसके लिए आवश्यक तैयारी करने, खुले चैंबर ढकने, गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।

IMG 20240703 WA0011

जिला कलक्टर नमित मेहता ने मानसून के मद्देनजर संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम और जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर यहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए बरसाती जल का ठहराव नहीं हो, इसके मद्देनजर सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी को जिले भर में एंटी लार्वा गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि आवश्यकता अनुसार फॉगिंग की जाए। ठहरे हुए पानी में गम्बूसिया मछलियां डाली जाए। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, इंटीग्रेटेड वार्ड बनाने व स्वास्थ्य कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने  चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षात्मक उपाय अपनाने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आपातकालीन स्थितियों से निपटने सहित विभिन्न तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश निचले स्तर तक दिए।

 

बिजली के ढीले तारों को कसने, रख-रखाव के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

 

उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मानसून को देखते हुए विभाग के द्वारा किए जाने वाले रख-रखाव के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए पूर्व से ही उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

पीएचईडी के अधिकारी से पेयजल सप्लाई दुरुस्त रखने की बात कही। साथ ही डिस्कॉम के अधिकारी को पानी की सप्लाई वाले फीडर की विद्युत सप्लाई निर्बाध रखने ले लिए निर्देशित किया।

 

जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारियों को ढीले तारों को कसने, विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर, पोल, कंडक्टर एवं अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

*टीमें बनाकर जर्जर भवनों के सर्वे करवाने के निर्देश*

 

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त कों टीमे भेजकर जर्जर भवनों के सर्वे करवाने और किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी स्वीकृत श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सीईओ जिला परिषद व नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद शिवपाल जाट, एसडीएम आव्हाद नि सोमनाथ, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी, यूआईटी ओएसडी मोहम्मद ताहिर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

—000—

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *