Breaking News

नियमों की अवहेलना करने पर परिवहन विभाग की कारवाई वसूला जुर्माना, ऑटो चालकों से नियम पालना की समझाइश की

भीलवाड़ा, 02 जुलाई । परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान में मंगलवार को अवैध चल रहे व अनाधिकृत रूप से पायदान लगाकर संचालित होते, तथा अतिरिक्त सीट लगाकर चलाते पाय जाने पर आरटीओ चित्तौड़ श्री ज्ञानदेव जी के निर्देशन मे लगभग 12 ऑटो को परिवहन उड़नदस्ते द्वारा जप्त कर जुर्माना वसूल किया गया।

IMG 20240703 WA0008

जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि साथ ही ऑटो में पीछे लगे अवैध पायदान को कार्यालय परिसर में ही गैस कटर से काटकर हटवाया गया और ऑटो चालकों को समझाइश की गई कि भविष्य में इस तरह से अवैध पायदान लगाकर क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने, हाईवे पर अनाधिकृत रूप से संचालित होने आदि पाये जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240703 WA0005

अभियान में परिवहन निरीक्षक सुरेश जांगिड़, विवेक सिरोठा, यूनुस ख़ान द्वारा समझाइश की गई। आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा।

—000–

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *